शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. बालाघाट
Written By Naidunia
Last Modified: बालाघाट , रविवार, 25 मार्च 2012 (07:30 IST)

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या!

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या! -
जिले के लांजी अनुविभाग के बहेला थानाक्षेत्र में स्थित बड़गांव में कर्ज से परेशान एक किसान द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।


पुलिस ने बताया है कि बड़गांव निवासी किसान छन्नूलाल पिता करिया लिल्हारे (36) ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कर मामले को विवेचना में ले लिया है। एएसआई परसराम सैयाम के अनुसार मृतक के परिजन द्वारा छन्नूलाल लिल्हारे के ऊपर काफी कर्ज होना बताया जा रहा है। बताया गया है कि कर्ज केचलते छन्नूलाल ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक एक दिन पूर्व छन्नूलाल अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर आया था।