गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. वेब-वायरल
  4. virendersahwag answer to british journalist piersmorgan
Written By

#webviral ब्रिटिश पत्रकार के भारत विरोधी ट्वीट पर भारतीयों का 'हमला'

#webviral ब्रिटिश पत्रकार के भारत विरोधी ट्वीट पर भारतीयों का 'हमला' - virendersahwag answer to british journalist piersmorgan
पूरे देश को 1.2 अरब लोगों का भारत का मजाक बनाने वाले ब्रिटिश जर्नलिस्ट पियर्स मॉर्गन को पूर्व क्रिकेट स्टार और भारत के धुरंधर खिलाड़ी रह चुके वीरेंद्र सहवाग ने उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। 

यह बात हर भारतीय को नागवार गुजरी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने मोर्गन को उनकी भाषा में जवाब भी दिए परंतु वीरेंद्र सहवाग का जवाब तो ऐसा था कि पत्रकार को अंदर तक चुभ जाए। साथ ही उनके सारे देश को भी सोचने पर मजबूर होना पडे कि किस धुन में मॉर्गन ने भारत के लिए ऐसी बात लिख दी। 


 
 
वीरेंद्र सहवाग ने अपने पुराने करारे शॉट्स की तरह ऐसा जवाब दिया कि सोशल मीडिया पर धूम मच गई। सहवाग का ब्रिटिश पत्रकार को ट्वीट के जरिए दिया जवाब इतना तीखा है कि पत्रकार को कोई जवाब नहीं सूझ रहा और वे भी सोच रहे होंगे कहां भारतीयों से पंगा ले लिया। 
 
पत्रकार ने पियर्स मॉर्गन ने ट्वीट के जरिए कहा था कि सवा अरब की आबादी वाला देश दो मेडल पर खुश हो रहा है। यह शर्म की बात है। 


 

 
 
 
सहवाग ने लिखा, "भारतीय छोटी-छोटी बात का जश्न मनाते हैं, परंतु इंग्लैंड, जिसने क्रिकेट की खोज की, आज तक वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया और फिर भी वर्ल्ड कप में खेलता है, यह कितने शर्म की बात है?"


 
 
वीरेंद्र सहवाग ने ऐसा प्वाइंट उठाया है जो मॉर्गन के ट्वीट का तीखा जवाब और उनकी बोलती बंद करने के लिए काफी है। उनका यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। शायद सभी भारत प्रेमियों का यही जवाब है हालांकि मॉर्गन ने भी सहवाग को जवाब देने की कोशिश की और लिखा कि अगर केविन पीटरसन इंग्लैंड के लिए खेल रहे होते तो ब्रिटेन के पास भी वर्ल्डकप होता। 

सहवाग के अलावा भी भारतीयों ने अपनी शैली में मॉर्गन पर हमले किए। जाने माने क्रिकेट मैच एंकर हर्ष भोगले ने कहा कि मॉर्गन की बातों पर ध्यान देने का जरूरत नहीं। वह भारतीयों को भड़काना चाहते हैं। 


 


photo courtesy : Twitter