गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. वेब-वायरल
  4. police didi slum dwellers project to cure crime
Written By

#webviral 'पुलिस दीदी' में मिला गरीब बच्चियों को दोस्त

#webviral 'पुलिस दीदी' में मिला गरीब बच्चियों को दोस्त - police didi slum dwellers project to cure crime
मुंबई पुलिस का प्रोजेक्ट दीदी महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को कम करने की दिशा में अनूठी पहल है। इस प्रोजेक्ट के तहत महिला पुलिस अधिकारी गरीब तबके की महिलाओं और बच्चियों के साथ दोस्ताना व्यवहार कर घुलमिल जाती हैं। यह प्रोजेक्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 


 
 
असिस्टेंट अर्चना पाटिल को इन दिनों चेंबुर इलाके में रहने वाली गरीब तबके की महिलाएं 'दीदी' कहकर बुलाती हैं। इससे पहले उनकी पुलिस से बात करने की हिम्मत नहीं होती थी। इन दिनों मुंबई पुलिस के एक खास प्रोजेक्ट के चलते वह 'दीदी' से खुलकर बात करने लगी हैं। पाटिल की तरह करीब 1,000 पुलिस दीदी अब इन महिलाओं की मदद के लिए उपलब्ध हैं। 
 
इन  महिलाओं से घुलमिल चुकी 'दीदी' उनसे कई अपराधों की जानकारी लेती हैं। ऐसे अपराध जो अब तक दबे रहे या जिनकी रिपोर्ट अक्सर नहीं की जाती। यह महिलाओं को न्याय दिलाने की अनूठी योजना है। 
 
photo courtsey : social media