शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. वेब-वायरल
  4. obama meets kid offered help syrian refugee
Written By

#WebViral बच्चे से मिले ओबामा, सीरिया के शरणार्थी को बनाना चाहता है भाई (वीडियो)

#WebViral बच्चे से मिले ओबामा, सीरिया के शरणार्थी को बनाना चाहता है भाई (वीडियो) - obama meets kid  offered help syrian refugee
सीरिया में बिगड़ चुके हालात से हैं सभी वाकिफ। माना जा रहा है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा शरणार्थियों का संकट है। लाखों लोग अपना घर छोड़कर भटकने को मजबूर हैं। सीरिया के हालातों पर सारी दुनिया दुखी है और मदद के लिए तैयार भी। 


 
 
सीरिया के ही एक 5-साल के बच्चे ओमरान का फोटो सारी दुनिया में वायरल हुआ था। वह डरा सहमा और घायल अवस्था में था। इस फोटो को देखकर, 6-साल का एलेक्स (न्यूयोर्क से) इतना दुखी हुआ कि उसने यूएसए के राष्ट्रपति बराक ओबामा को एक खत लिखा। उसने बच्चे ओमरान की मदद करने की पेशकश की और अपना घर तक देने का वादा किया। उसने कहा कि वह और उसकी बहन कैथरीन ओमरान को अपने भाई की तरह रखेगें। 
 
यह खत इतना भावुक था कि सोशल मीडिया पर जमकर इसकी चर्चा है। राष्ट्रपति ओबामा इससे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत बच्चे एलेक्स से मिलना चाहा। देखिए राष्ट्रपति ओबामा और बच्चे एलेक्स की मुलाकात का वीडियो। 
 

video courtesy : social media
ये भी पढ़ें
#WebViral चीन की भारतीयों को लुभाने की कोशिश, नए नोट जैसे बनाए पर्स