बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. वेब-वायरल
  4. Husband finds her wife cuddling up to another man on Google Maps, divorces her
Written By
Last Updated : मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (15:28 IST)

Google Maps ने खोला पत्नी की बेवफाई का राज, पति ने दिया तलाक

Google Maps ने खोला पत्नी की बेवफाई का राज, पति ने दिया तलाक - Husband finds her wife cuddling up to another man on Google Maps, divorces her
टेक्नोलॉजी ने जहां हमारी जिंदगी को आसान बना दिया है, वहीं इसकी वजह से कई घर टूट भी रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक मामले के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आप अकसर नए और अनजान रास्ते पर जाने के लिए गूगल मैप्स की मदद लेते होंगे, ऐसा ही पेरु के एक शख्स ने भी किया। लेकिन गूगल मैप्स के कारण उसकी जिंदगी में भूचाल आ गया। इस शख्स का अपनी पत्नी से तलाक हो गया!

आइए जानते हैं.. क्या है पूरा मामला..

दक्षिण अमेरीकी के पेरू शहर में एक शख्स गूगल मैप्स के जरिये रास्ता तलाश रहा था। वह गूगल मैप्स के स्ट्रीट व्यू फीचर का इस्तेमाल कर रास्ता खोज ही रहा था कि उसे एक तस्वीर दिखी। इस तस्वीर में एक बेंच पर एक महिला की गोद में कोई शख्स लेटा हुआ था। वह महिला उस शख्स के बालों में अपनी उंगलियां घुमा रही थी। लेकिन महिला की बालों की वजह से उसका चेहरा साफ नहीं दिख रहा था। लेकिन उसे वह महिला अपनी पत्नी की तरह लग रही थी। उसने फिर गौर किया कि उस महिला ने बिल्कुल उसकी पत्नी की तरह कपड़े पहने हुए थे। अब वह कंफर्म हो चुका था कि वह उसकी पत्नी ही है।

उसने वह तस्वीर अपने पास रख ली और पत्नी के घर आने का इंतजार किया। शाम को जब पत्नी घर आई तो पति ने उसे सारी बात बताई। पत्नी ने पहले तो इस बात को सिरे से नकार दिया, लेकिन तस्वीर दिखाने के बाद आखिरकार महिला ने कबूल कर ही लिया। इसके बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। यह घटना साल 2013 की है, लेकिन उस शख्स ने हाल ही में उस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। जिसके बाद यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।