शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. वेब-वायरल
  4. french show kiss controversy
Written By

#WebViral लाइव शो पर टीवी होस्ट ने महिला को किया किस, दर्शकों ने कहा 'यौन हमला' (वीडियो)

#WebViral लाइव शो पर टीवी होस्ट ने महिला को किया किस, दर्शकों ने कहा 'यौन हमला' (वीडियो) - french show kiss controversy
एक फ्रेंच लाइव टीवी शो के दौरान, होस्ट ने महिला के गालों पर किस के लिए मना करने पर ऐसी जगह किस कर दिया कि सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है गुस्सा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके अलावा दर्शकों की तरफ से शिकायतों का दौर भी जोरों पर है। 


 
 
फ्रेंच टीवी शो  TPMP (Touche pas à mon poste!) लाइव चल रहा था जिसे जीन माइकल होस्ट कर रहे थे। उनके साथ एक्ट्रेस सोरोया थीं। घटना के वीडियो में साफ दिख रहा है कि होस्ट माइकल सोरोया के गालों पर किस करना चाहते थे परंतु सोरोया इसके लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में जीन ने अधिक होशियारी दिखाते हुए, सोरोया के ब्रेस्ट पर अचानक से किस कर लिया। इसे दर्शकों ने लाइव देखा। दर्शक इस घटना पर इतने नाराज हैं कि सुपीरियर काउंसिल ऑफ ओडियोविजउल (CSA) के पास लगभग 250 शिकायतें पहुंच चुकी हैं। 
 
 
द TPMP फ्रांस का एक पॉपुलर टीवी शो है। इस शो में किम कारदेशियां के साथ फ्रांस में ही हुई लूट की घटना को मजाकिया ढंग में नकल की जा रही थी। इसमें सोरोया किम की भूमिका में थीं और माइकल उस तालेवाले की भूमिका के थे जिसने किम को कमरे से बाहर निकाला। जब किस की घटना हुई किम बनी सोरोया को माइकल (ताले वाले को) थैंक्यू कहने के लिए कहा गया। इसके लिए उन्हें माइकल को किस करने के लिए कहा गया। सोरोया ने इस पर किस करने के लिए मना कर दिया। 
 
फ्रेंच कानून के अनुसार कोई भी सेक्सुअल एक्ट जिसमें हिंसा, धमकी, अचानक से कोई हरकत या दबाव बनाने पर पांच साल तक की सजा और 75,000 यूरो के जुर्माने का प्रावधान है।

video courtesy : youtube 
ये भी पढ़ें
जयशंकर की टिप्पणी से सरकार का झूठ हुआ बेनकाब : कांग्रेस