पेट फूलने का कारण बन सकते हैं ये 5 फल

कई लोगों को फलों के सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं, आइए जानते हैं कि किन फलों को खाने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है...

Social media

सेब में प्राकृतिक रूप से सोर्बिटोल पाया जाता है।

सोर्बिटोल की मात्रा अधिक होने से पेट की समस्या होती है।

खरबूज में प्राकृतिक रूप से फ्रूक्टोस पाया जाता है।

फ्रूक्टोस पाचन को धीमा करता है जो पेट फूलने का कारण बन सकता है।

सूखी खुबानी के सेवन से भी ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

इसलिए इसके रातभर भिगोकर रखने के बाद ही खाएं।

तरबूज के ज्यादा सेवन से पाचन की समस्या होने लगती है।

इसे खाने से पहले इस पर चाट मसाला या काली मिर्च छिड़क कर खाना चाहिए।

आड़ू गट बैक्टीरिया को नुकसान करके आंतों को नुकसान कर सकता है।

पानी में आड़ू के साथ काली मिर्च, दालचीनी, इलायची और लौंग उबालकर सेवन करें।