शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals

लॉस एंजिल्स की सड़कों पर इस हालत में मिली हॉलीवुड एक्ट्रेस Amanda Bynes अस्पताल में कराया भर्ती

'व्हॉट अ गर्ल वॉन्टस' और रोबॉट्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हॉलीवुड एक्ट्रेस अमांडा बाइन्स हाल ही में लॉस एंजिल्स की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूमती नजर आईं। खबरों के अनुसार अमांडा ने खुद एक कार ड्राइवर को रोका और इमरजेंसी नंबर डायल करके पुलिस को मदद के लिए बुलाया। अमांडा मनोरोग की समस्या से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस को इलाज के लिए आयकायट्रिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। एनसीबी न्यूज के अनुसरा अमांडा बायन्स को लॉस एंजिल्स में रविवार की सुबह बिना कपड़ों के घूमते हुए देखा गया। अमांडा ने खुद ड्राइवर को हाथ देकर रोका और बताया कि वो मनोरोग की समस्याओं से जूझ रही हैं। मदद की जरूरत है। उन्होंने ड्राइवर की मदद से खुद 911 को कॉल कर मदद के लिए बुलाया। खबरों के अनुसार अमांडा काफी लंबे समय से अपने परिवार के अलग रह रही हैं। एक्ट्रेस अपने पूर्व मंगेतर ने बताया ‍कि अमांडा अपनी बीमारी की दवाईयां ठीक से नहीं ले रही हैं। अमांडा को फिलहाल मनोरोग केंद्र में भर्ती कराया गया है। #amandabynes #hollywoodactress #losangelesnews #losangeles अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/utility सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/entertainment देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://hindi.webdunia.com/ ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं- Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/ Twitter : https://twitter.com/webduniahindi Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/ वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en