शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. वास्तु-फेंगशुई
Written By WD

फेंगशुई : किसलिए रखी जाती है ऊंट की मूर्ति

फेंगशुई में ऊंट को लेकर क्या है मान्यता

फेंगशुई : किसलिए रखी जाती है ऊंट की मूर्ति -

* करियर में बाधाओं को दूर करती है ऊंट की मूर्ति

FILE

अगर आपको अपने करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, लगातार प्रयास करने के बाद भी सफलता आपसे कोसों दूर है तो सफलता तक पहुंचने के लिए आप ऊंट का सहारा ले सकते हैं।

चीनी वास्तु विज्ञान फेंगशुई के अनुसार ऊंट नौकरी, व्यावसायिक एवं आर्थिक बाधाओं को दूर करने में सहायक होता है।

FILE


फेंगशुई के अनुसार ऊंट की मूर्ति को ऑफिस और घर दोनों ही जगहों पर रखा जा सकता है। इससे प्रगति की राह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

जिनकी नौकरी अथवा व्यवसाय में सबकुछ सामान्य चल रहा है उन्हें परेशानियों एवं विरोधियों के प्रभाव से बचने के लिए अपने ऑफिस में ऊंट रखना चाहिए।

FILE


घर में ऊंट की मूर्ति रखने से आर्थिक स्‍थिति सामान्य रहती है। धन संबंधी समस्याओं में कमी आती है, लेकिन अगर ऊंट को जोड़े में रखा जाए तो धन का आगमन भी तेज होता है और आर्थिक स्थिति उन्नत होती है। फेंगशुई के अनुसार ऊंट का सकारात्मक प्रभाव तभी प्राप्त होता है, जब इसे उत्तर-पश्चिम में रखा जाए।


FILE


फेंगशुई में ऊंट को लेकर ऐसी मान्यता इसलिए है, क्योंकि ऊंट दृढ़ता और संघर्ष का प्रतीक है। मरुभूमि में मनुष्य को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के अलावा यह छाया और दूसरी अन्य चीजों से मनुष्य की सहायता करता है। मरुभूमि की कठिन राहों में यह एक कुशल मार्गदर्शक का भी काम करता है इसलिए फेंगशुई में माना जाता है कि ऊंट की मूर्ति और तस्वीर जीवन की कठिनाइयों को भी पार लगाने में सहायक होता है