गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. फूलों से महकाएं अपना जीवन, अपनाएं टिप्स
Written By WD

फूलों से महकाएं अपना जीवन, अपनाएं टिप्स

जीवन में खुशहाली के लिए अपनाएं फूल-पौधे

Feng Shui | फूलों से महकाएं अपना जीवन, अपनाएं टिप्स

ताजा फूल : अच्छे जीवन के प्रतीक


 
FILE


ताजा, खिले हुए फूल अच्छे जीवन के प्रतीक हैं और मुरझाए, सूखे फूल हुए मृत्यु के सूचक हैं।

फेंगशुई के अनुसार पौधे फेंगशुई के उपयोगी स्रोत हैं। यह पौधे यांग ऊर्जा का निर्माण करते हैं। हमारे घर में सुख-सौभाग्य लाते हैं। दैनिक जीवन में ताजा फूल घर में सजाए जा सकते हैं, लेकिन अगर यह मुरझाने लग जाए इन्हें तुरंत घर में से हटा देना चाहिए।

ताजे फूल यीन ऊर्जा छोड़ते हैं। इसीलिए इन फूलों को अपने ड्रॉइंग रूम में सजाना चाहिए। इन्हें शयन कक्ष में न रखें।
FILE


आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में वैसे ही हर व्यक्ति तनाव में रहता है। इसीलिए मानसिक शांति के लिए घर में रोजाना चंदन अथवा चमेली आदि से निर्मित अगरबत्ती अवश्य जलाई जानी चाहिए। इसकी सुंगध से पूरा घर महक उठेगा और आपको मानसिक शांति का अनुभ‍व होगा।


FILE


वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर के खुले स्थान में एक खूबसूरत बगीचा लगा दिया जाए, तो पूरा घर तरोताजा हवा एवं प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर रहेगा और यदि वास्तु अनुसार पेड़-पौधे लगाते हैं तो घर और आसपास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा।

FILE


अपने घर का दक्षिण-पश्चिम दिशा का कोना पृथ्वी तत्व का क्षेत्र होता है। अत: यह पारिवारिक रिश्ते, विवाह संबंध से जुड़ा होता है और हरे पौधे काष्ठ तत्व के प्रतीक हैं। काष्ठ पृथ्वी को नष्ट कर देता है। दक्षिण-पश्चिम में हरे पौधे का होना, इस क्षेत्र की पृथ्वी ऊर्जा के लिए हानिकारक है।

FILE


अपने बेडरूम में पौधा नहीं रखना चाहिए। लेकिन अगर कोई बीमार व्यक्ति हो तो उसके कमरे में ताजे फूलों का गुलदस्ता रखना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि रात को सोते समय बीमार व्यक्ति के कमरे से उन फूलों को अवश्य हटा दें।