शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. Hanging coloruful crystal boll
Written By

रिश्तों में रोमांस जगाती है रंगबिरंगी क्रिस्टल बॉल

रिश्तों में रोमांस जगाती है रंगबिरंगी क्रिस्टल बॉल - Hanging coloruful crystal boll
क्रिस्टल बॉल धन और गुड लक का प्रतीक माना जाता है। यह क्रिस्टल का बहुमुखी गोला होता है, जिसे ऊपरी मध्य भाग से लाल धागे की सहायता से लटकाया जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। यह घर के पूर्व में लगाने से घर के लोगों में उदासी/तनाव खत्म होता है।
बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम के कोने में या खिडकियों में क्रिस्टल-बॉल का एक जोड़ा लाल धागे मेंं लगाना बेहद लाभकारी होता है। यह पति-पत्नी के मध्य रोमांस में वृद्धि करता है। रिश्तों में प्रगाढ़ता लाता है। उनके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। पति-पत्नी एक दूसरे से सारी बात शेयर करते हैं और मीठी नींद का सुख मिलता है। 

बच्चों के कमरे के दरवाजे के मध्य भाग में क्रिस्टल बाल लगाना शुभ होता है। यहां पर यह बॉल संतान को माता पिता के नियंत्रण में रखने का कार्य करती है।
क्रिस्टल बॉल दो तरह की होती है- एक ऑरिजनल तथा दूसरी सिन्थैटिक (फैक्टरी मेड)। इसको हम रेनबो क्रिस्टल के नाम से जानते हैं। यह घर के पूर्व में लगाने से खुशियों का घर में आगमन होता है। घर से उदासी भाग जाती है। 
ये भी पढ़ें
आइए जानते हैं हनुमान जी की पूजा कब और कैसे करें...