शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Some Muslims dont trust Indias scientists, should go to Pakistan, says BJP MLA Sangeet Som
Written By
Last Modified: बुधवार, 13 जनवरी 2021 (16:53 IST)

BJP विधायक संगीत सोम बोले- जिन्हें corona vaccine पर भरोसा नहीं वे पाकिस्तान चले जाएं

BJP विधायक संगीत सोम बोले- जिन्हें corona vaccine पर भरोसा नहीं वे पाकिस्तान चले जाएं - Some Muslims dont trust Indias scientists, should go to Pakistan, says BJP MLA Sangeet Som
लखनऊ। भाजपा विधायक संगीत सोम (BJP MLA Sangeet Som) ने कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) को लेकर मुस्लिम समुदाय की तरफ से जताई जा रही आशंकाओं के बीच विवादित बयान दिया है। सोम ने कहा कि अगर भारत के मुसलमानों को देश पर भरोसा नहीं है तो वे भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं और पाकिस्तान में ही अपनी आस्था दिखाएं। सोम अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।
मंगलवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित युवा उद्यमी सम्मान समारोह में सम्भल जिले के चंदौसी पहुंचे भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा था कि जिन मुस्लिमों को देश पर भरोसा नहीं, वे पाकिस्तान चले जाएं। 
 
संगीत सोम से पत्रकारों ने भारत के कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा कोरोना वैक्सीन में सूअर की चर्बी मिले होने की बात पर सवाल पूछा था। इस पर सोम ने कहा कि अगर भारत के मुसलमानों को भारतीय वैज्ञानिकों और देश के प्रधानमंत्री और पुलिस प्रशासन पर आस्था और विश्वास नहीं है तो वे भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं। 
 
सोम ने कहा कि उनकी आस्‍था पाकिस्‍तान में है तो वे पाकिस्‍तान चलें जाएं, लेकिन वैज्ञानिकों पर शक न करें। बयान पर विवाद होने के बाद संगीत सोम ने कहा कि वे अपने बयान पर कायम है।  मैंने जो कहा है उसमें गलत क्या है? 
अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना : संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर भी हमला बोला जिसमें उन्‍होंने कोरोना वायरस वैक्सीन को भाजपा का बताया था। संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में उत्तर प्रदेश को मुगल सल्तनत बना दिया गया, लेकिन अब वे मुगल शासन के आखि‍री शासक ही रहेंगे, उनका नंबर अब नहीं आएगा।
ये भी पढ़ें
एक्सप्लेनर: मनोविकृति का कॉकटेल महिलाओं का बना रहा यौन हिंसा का शिकार