शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Mulayam singh yadav medical bulletin
Written By
Last Updated : मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022 (14:46 IST)

मुलायम सिंह यादव की हालत चिंताजनक

मुलायम सिंह यादव की हालत चिंताजनक - Mulayam singh yadav medical bulletin
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। विशेषज्ञों की एक टीम यादव की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है।
 
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती यादव के मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, पूर्व रक्षा मंत्री की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में दाखिल किया गया है।
 
सपा संस्थापक को सांस लेने में तकलीफ और निम्न रक्तचाप की शिकायत पर पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Career Option: करियर का एक बेहतरीन विकल्प है प्रोडक्ट मैनेजमेंट