शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. congress leader ajay rai on akanksha dubey sucide case
Written By
Last Modified: शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (09:30 IST)

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की हत्या हुई, कांग्रेस नेता अजय राय का सनसनीखेज आरोप

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की हत्या हुई, कांग्रेस नेता अजय राय का सनसनीखेज आरोप - congress leader ajay rai on akanksha dubey sucide case
भदोही। कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अजय राय ने दावा किया कि भोजपुरी फिल्‍मों की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या कराई गई है। उन्होंने सवाल किया कि बाकी जगह बुल्डोज़र चल गया, इस मामले में अभी तक क्यों नहीं चला।
 
राय ने दुबे के पैतृक आवास पर शुक्रवार को आयोजित शोकसभा में शामिल होकर पुष्‍प अर्पित किया और अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी। शोकसभा के बाद उन्होंने सीबीआई से मामले की जांच कराने की आकांक्षा के परिजनों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में अभिनेत्री की हत्या के पीछे का षड्यंत्र और उसके हत्यारों को बचाने वालों को राजनीतिक संरक्षण का सच निश्चित रूप से सामने आ जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने निश्चित रूप से आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या कराई गई है। उसके परिजनों की जो मांग है उसे सरकार पूरा करे। सीबीआई जांच में षड्यंत्र और हत्यारों को संरक्षण देने का भी खुलासा हो जाएगा। पूर्व मंत्री ने अभिनेत्री के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की।
 
गौरतलब है कि 25 वर्षीय भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे गत 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। वह एक फंदे से लटकी मिली थीं। पुलिस ने दुबे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया।
 
ये भी पढ़ें
Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में कोई उछाल नहीं, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव