मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (08:48 IST)

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Petrol Diesel | पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की।देश के 4 बड़े महानगरों में शुक्रवार को डीजल 22 से 26 पैसे और पेट्रोल 17 से 19 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। लगातार 5 दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद 25 नवंबर को दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर रही थीं। 20 नवंबर को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधनों के दामों में पहली बार बढ़ोतरी हुई थी।
 
दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 19 पैसे और डीजल 24 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 81.89 रुपए जबकि डीजल 71.86 रुपए प्रति लीटर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.38 रुपए प्रति लीटर हो गए। 
 
कोलकाता में पेट्रोल 83.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.43 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.91 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.70 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। (वार्ता)