गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Lalu Yadav on congress SP alliance
Written By
Last Modified: पटना , रविवार, 22 जनवरी 2017 (11:20 IST)

कांग्रेस और सपा के गठबंधन के पीछे लालू!

कांग्रेस और सपा के गठबंधन के पीछे लालू! - Lalu Yadav on congress SP alliance
पटना। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वह बिहार में बने महागठबंधन की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।
 
यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, 'समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में हैं। बिहार की तरह गठबंधन बनाने की उम्मीद के साथ हरसंभव कोशिश जारी है।'
 
उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि सीट बंटवारे पर दोनों दलों में सहमति बन गई है लेकिन इसका औपचारिक एलान नहीं किया गया है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
आंध्रप्रदेश में पटरी से उतरी ट्रेन, दुखी मोदी बोले...