शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. पर्यटन
  4. »
  5. ताज़ा खबर
Written By भाषा

तिरूपति को ‘सर्वश्रेष्ठ विरासत शहर’ पुरस्कार

तिरूपति को ‘सर्वश्रेष्ठ विरासत शहर’ पुरस्कार -
केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने तिरूपति को 2012-13 के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ विरासत शहर’ का पुरस्कार दिया है।

यह जानकारी तिरूमला तिरूपति देवस्थानम ने दी। आंध्रप्रदेश सरकार ने तिरूपति को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार के लिए नामित किया था। सूत्रों ने बताया कि यह पुरस्कार दिल्ली में एक समारोह में दिया जाएगा।

‘न्यू एंड इनोवेटिव डिजाइन सॉल्यूशंस’ श्रेणी में गुजरात में एचसीपी डिजाइन, प्लानिंग और मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाए गए हिम्मतनगर कनाल फ्रंट डेवेलपमेंट को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला। विरासत संरक्षण के मामले में गुडगांव के द्रोणा को जयपुर शहर के बाजार के संरक्षण की परियोजना ‘फैसेड रेस्टोरेशन एंड स्ट्रीटस्केप ऑफ द वॉल्ड सिटी बाजार’ के लिए प्रथम पुरस्कार मिला।

हरित भवन श्रेणी में मोन-चाशा को पहला पुरस्कार मिला। यह पश्चिम बंगाल ग्रामीण पर्यटन विभाग की पहल है। यह कोलकाता के ‘द एप्रोप्रिएट अल्टरनेटिव’ के अंजन मित्रा की डिजाइन है।

लैंडस्केप प्लानिंग एंड डिजाइन के लिए पहला पुरस्कार लखनऊ के गौमतीनगर स्थित राम मनोहर लोहिया उद्यान को मिला। इसे नई दिल्ली के शाहीर एसोसिएट्स के मोहम्मद शाहीर ने डिजाइन किया है। (भाषा)