मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. ताज़ा खबर
  4. Tourism
Written By WD

हमें भेजिए अपनी रोमांचक यात्रा का वर्णन

हमें भेजिए अपनी रोमांचक यात्रा का वर्णन - Tourism
सफर, यात्रा, पर्यटन, इन शब्दों को सुनते ही मन में घूमने लगती है हरी-भरी वादियां, कलकल करते शीतल झरने, घेरदार-घुमावदार घाटियां, बड़े-बड़े पहाड़, बलखाती नदियां, उमड़ता सागर, इतिहास की गाथा सुनाते राजा-महाराजाओं के महल, लंबे-लंबे रेगिस्तान, रोमांचक अभयारण्य, परंपरा निभाते मंदिरों की घंटियां, अजान से रोशन होती मस्जिद, शबद् से गूंजते गुरुद्वारा, प्रार्थना की मुद्रा में खड़े चर्च और प्रकृति की गोद में बसे कई खूबसूरत स्थल। 


 
मौसम चाहे कोई हो पर्यटन का अपना आनंद है। अगर आप भी इन दिनों कहीं लंबे सफर पर हैं तो अपने खट्टे-मीठे अनुभव हमें अवश्य भेजिए। वेबदुनिया के साथ साझा कीजिए अपनी मस्ती भरी यात्रा के रोमांचक अनुभव, खूबसूरत चित्र और पर्यटन स्थल से जुड़ी रोचक अनूठी जानकारी- 


 

 
 आप अपने चित्र  [email protected]  पर भेज सकते हैं।