शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. टॉप हेडलाइंस
  4. Om Puri, Bollywood actor,
Written By

ओमपुरी ने बहाए प्रायश्चित के आंसू

ओमपुरी ने बहाए प्रायश्चित के आंसू - Om Puri, Bollywood actor,
बॉलीवुड के अभिनेता ओम पुरी अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। इस बार फिर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान भारतीय सैनिकों पर बयान दिया था। अब बारामुला में शहीद हुए सैनिक नितिन यादव के घर पहुंचकर ओमपुरी ने प्रायश्चित के आंसू बहाए।
बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी प्रायश्चित के लिए अचानक शहीद नितिन यादव के घर इटावा जा पहुंचे। यहां पर उन्होंने शहीद नितिन के परिवार से माफी मांगी और श्रद्धांजलि सभा में शोक जताया।
 
ओमपुरी ने घरवालों के साथ नितिन की आत्मा की शांति और अपनी टिप्पणी के लिए प्रायश्चित करते हुए हवन भी किया। हवन के दौरान ओम पुरी भावुक हो गए। उनकी  आंखें नम हो गईं। हालांकि समाचार चैनल पर विवादित बयान के बाद उन्होंने माफी भी मांग ली थी। 
ये भी पढ़ें
'ऐ दिल है मुश्किल' के निर्माताओं ने पुलिस से मांगी मदद