गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
Written By समय ताम्रकर

टीवी शो में इमरान हाशमी को लड़की ने मारा थप्पड़

टीवी शो में इमरान हाशमी को लड़की ने मारा थप्पड़ -
PR
जी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'सिने स्टार की खोज' में इमरान हाशमी फिल्म 'राजा नटवरलाल' के प्रमोशन के लिए पहुंचे। शो की एक प्रतियोगी सोनम बिष्ट के साथ एक एक्ट की रिहर्सल कर रहे थे जिसमें इमरान को सोनम द्वारा थप्पड़ मारना था। सोनम ने इमरान को ऐसा थप्पड़ मारा कि इमरान नाराज हो गए। वे शो छोड़ कर जाने लगे। सोनम को कुछ समझ नहीं आया और उसने फौरन इमरान से माफी मांगी।

इमरान ने रूकने से मना कर दिया। सोनम के बार-बार माफी मांगने पर भी इमरान का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वह रोने ही वाली थी। यह नजारा देख इमरान और क्रू मेंबर्स हंसने लगे। तब सोनम को समझ आया कि सभी उसके साथ मजाक कर रहे थे।