शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
Written By WD

केबीसी में नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा

केबीसी में नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा -
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी आगामी फिल्‍म 'मेरी कॉम' के प्रमोशन में जुटी हैं। यह एक बायोपिक है जो भारतीय महिला बॉक्‍सिंग की सुपरस्‍टार और ओलंपिक पदक विजेता बॉक्‍सर मेरी कॉम के जीवन पर आधारित है। जल्‍द ही प्रियंका जाने माने टेलीविजन शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के आठवें सीज़न में हॉट सीट पर नज़र आएंगी।

शो में प्रियंका अपनी फिल्‍म 'मेरी कॉम' के प्रमोशन के लिए आएंगी। इस दौरान प्रियंका मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन के सवालों के जवाब देती नज़र आएंगी। गौरतलब है कि केबीसी का नया सीज़न 17 अगस्‍त से प्रसारित होने जा रहा है।

बहरहाल प्रियंका की यह फिल्‍म 5 सितंबर को रिलीज़ होने जा रही है। फिल्‍म के ट्रेलर और प्रोमो में प्रियंका की टफ फिज़ीक उनकी मेहनत को साफ बयां कर रहा है। अब देखना है कि दर्शकों के बीच प्रियंका की इस मेहनत को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।
IFM