शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
Written By समय ताम्रकर

कपिल शर्मा जिसे चाहते थे उसने कर ली शादी

कपिल शर्मा जिसे चाहते थे उसने कर ली शादी -
कपिल शर्मा भी अब देश के चर्चित अविवाहित पुरुषों में शामिल हैं। कुछ दिनों पहले उनकी सगाई की खबरें प्रकाश में आई थीं, लेकिन कपिल ने अपना मुंह उस मामले पर नहीं खोला। वैसे कपिल को कुछ बरस पहले एक लड़की से प्यार हुआ था, ये बात और है कि उस लड़की ने कपिल को भाव नहीं दिए और शादी कर ली। कपिल ने हाल ही एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‍जब वे थिएटर करते थे तब एक लड़की पर उनका दिल आ गया। वो लड़की लंदन एक कार्यक्रम में गई और वहां पर उसने शादी कर ली। बेचारे कपिल का दिल टूट गया। बाद में जब कपिल लंदन गए तो उसे लड़की से मिले भी।

PR