गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
Written By WD

इस लड़के की वजह से रोईं परिणीति…!

इस लड़के की वजह से रोईं परिणीति…! -
भारत में बॉलीवुड किसी जुनुन से कम नहीं हैं और यह जुनून दीवानगी की हद तक मौजूद है। ज़ी टीवी पर प्रसारित शो 'इंडियाज बेस्‍ट सिने स्‍टार की खोज' प्रतिभाशाली अभिनेता और अभिनेत्रियों की खोज करने के लिए बनाया गया रिएलिटी शो है। शो में कलाकारों को बॉलीवुड की दिग्‍गज हस्‍तियों से मिलने का मौका मिलता है और साथ ही दुनिया को अपना हुनर दिखाने का अवसर भी। हाल ही में शो में फिल्‍मों की दीवानगी का एक और उदाहरण देखने को मिला।

PR


दरअसल हुआ यूं कि बॉलीवुड अभिनेत्री शो के एक एपिसोड में मेहमान के तौर पर उपस्‍थित थीं। परिणीति चोपड़ा, जिन्‍होंने काफी कम समय में इंडस्‍ट्री में अपनी पहचान बनाई है, शो के प्रतिभागियों की हौसला अफज़ाई करने के लिए शो में आईं थीं। इस दौरान शो के प्रतिभागी की परफॉर्मेंस ने परिणीति को अपना कायल कर दिया।

इस प्रतिभागी का नाम कार्तिक व्‍यास है, जो इलाहाबाद का रहने वाला है। कार्तिक ने मूक-बधिर होने के बावजूद बॉलीवुड सितारों जैसे शाहरूख खान, अनिल कपूर, हृतिक रोशन और नाना पाटेकर की मिमिक्री कुछ अपने अनूठे अंदाज़ में की। इसे देखकर शो की जज सोनाली बेंद्रे और अभिनेत्री परिणीति की आंखों में आंसु छलक आए। शो के निर्णायकों ने कार्तिक का खुले दिल से स्‍वागत किया।

PR


इस शो में प्रतिभागियों को अभिनय की विभिन्‍न विधाओं जैसे रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा, डांस और भिन्‍न प्रकार के अभिनय जौहर दिखाने हैं। शो के दौरान कुछ प्रतिभागियों की जबर्दस्‍त अदाकारी के हुनर देखने को मिल रहे हैं। 'इंडियाज बेस्‍ट सिने स्‍टार्स की खोज' शनिवार और रविवार रात 9 बजे ज़ी टीवी पर देखा जा सकता है।