शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Yeh Hai Mohabbatein actress Divyanka Tripathi Birthday
Written By

टेलीविज़न की फेवरेट बहू दिव्यांका त्रिपाठी मना रही 33वां जन्मदिन

टेलीविज़न की फेवरेट बहू दिव्यांका त्रिपाठी मना रही 33वां जन्मदिन - Yeh Hai Mohabbatein actress Divyanka Tripathi Birthday
टीवी की मोस्ट पॉपुलर बहु ईशिता यानि दिव्यांका त्रिपाठी का 14 दिसंबर को जन्मदिन हैं। 33 साल की हो चुकी दिव्यांका मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जन्मी थीं। टॉमबॉय के तरह बचपन निकालने वाली दिव्यांका का सपना आर्मी ऑफिसर बनना था, लेकिन उनकी खूबसूरती और बेहतरीन पर्सनेलिटी ने उन्हें एक्टिंग जगत में पहचान दिलाई। 
 
एक्टिंग करियर- 
2004 में ज़ी सिनेस्टार की खोज में उन्होंने भाग लिया। हालांकि उन्होंने शो नहीं जीता लेकिन छोटे परदे पर उनके लिए रास्ता खुल गया था। साल 2006 से 2009 तक उन्होंने टीवी शो 'दुल्हन' में लीड रोल निभाया। उन्होंने शो मिस्टर एंड मिसेज़ शर्मा इलाहाबाद वाले और चिंटु चिंकी और एक बड़ी से लव स्टोरी में भी काम किया। उन्हें सबसे ज़्यादा पसंद किया गया एकता कपूर के शो 'ये है मोहब्बतें' में। 

 
लव लाइफ- 
दिव्यांका ने अपने को-स्टार विवेक दहिया से जुलाई 2016 में शादी की। इस रोमांटिक कपल ने टीवी शो 'नच बलिए 8' शो भी जीता। विवेक के पहले दिव्यांका के जीवन में एक और प्यार था। टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा के साथ नौ साल के लंबे रिश्ता के बाद उनका रिश्ता भी टुटा और इससे दिव्यांका भी टुट गई थीं। यह उनके जीवन का सबसे बुरा वक़्त था जिससे उबरना उनके लिए काफी मुश्किल था। दोनों ने टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में साथ काम किया था।  
 
बर्थडे सेलीब्रेशन- 
दिव्यांका आज टेलीविज़न की फेवरेट पर्सनेलिटी हैं। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के सभी दीवाने हैं। इतने उतार-चढ़ाव के बाद दिव्यांका अब जीवन में बहुत खुश हैं और उनके इस खास दिन पर कई सेलीब्रिटीज़ उन्हें सोशल मीडिया पर विश कर रहे हैं। दिव्यांका फिलहाल अपने पति के साथ थाइलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। यहां विवेक ने उनके लिए एक शानदार बर्थडे भी प्लान किया है। इसमें विवेक ने उनके लिए रूम डेकोरेट किया है और दिव्यांका ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। हैप्पी बर्थडे दिव्यांका त्रिपाठी। 

ये भी पढ़ें
सलमान और कैटरीना अरबी में कर रहे 'स्वैग से स्वागत'