गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Surbhi Jyoti in ekta kapoor show Naagin 3
Written By

मिल ही गई मौनी रॉय की जगह नई 'नागिन'

मिल ही गई मौनी रॉय की जगह नई 'नागिन' - Surbhi Jyoti in ekta kapoor show Naagin 3
मौनी रॉय तो अब बड़े परदे पर आ रही हैं, अदा खान भी अपने प्रोजेक्ट्स और ईवेंट्स में बिज़ी हैं। तो अब तीसरी हीरोइन कौन होंगी? जी हां, यहां बात हो रही हैं एकता कपूर के लोकप्रिय शो 'नागिन' की। 
 
पहली दोनों नागिनें इसके तीसरे सीज़न में नहीं ली जा सकतीं। एकता कपूर का भी मानना था कि इसमें एक नया चेहरा चाहिए। तो इस तीसरे भाग में एकता ने इस एक्ट्रेस को बनाया नागिन। 
 
कलर्स चैनल ने नागिन 3 का टीज़र जारी कर दिया है। इसमें दो आदमी एक औरत को घसीटते हुए मंदिर के पास छोड़ देते हैं। इसके बाद दिखाई देता है नागिन का अवतार। इस सीज़न में और कोई नहीं बल्कि सबकी पसंदीदा सुरभि ज्योति हैं। 

 
इनके साथ अनीता हसनंदानी भी इसका हिस्सा होंगी। टीज़र देखकर लगता है कि शो की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां आखिरी सीज़न में खत्म हुई थी। शो का यह तीसरा सीज़न अगले महीने से शुरू होने वाला है। 
 
ये दोनों क्या करने वाली हैं यह अब तक नहीं पता चला लेकिन इसमें बहुत सस्पेंस ज़रूर होने वाला है। इस बार भी सारा ड्रामा इच्छाधारी नागिनों का ही है। एकता कपूर इस बार भी ऐसी हीरोइंस लाई हैं जिन्हें दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। अनीता और एकता की दोस्ती तो वैसे भी बहुत पुरानी है। इस कहानी में दर्शकों को बहुत मज़ा आने वाला है। 
 
एक्ट्रेस सुरभि ज्योति की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआत 2012 में सीरियल 'कबूल है' से की थी। इसके अलावा उन्होंने 'कोई लौट के आया है' में भी काम किया है। मौनी रॉय अब अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में नज़र आएंगी। और नागिन  के दर्शक उन्हें बहुत मिस करने वाले हैं।