गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Naagin 3, Mauni Roy, Ada Khan, Sanjeeda Sheikh, Ekta Kapoor
Written By

नागिन 3 से मौनी रॉय बाहर! जानिए... कौन हैं नई नागिन

नागिन 3 से मौनी रॉय बाहर! जानिए... कौन हैं नई नागिन - Naagin 3, Mauni Roy, Ada Khan, Sanjeeda Sheikh, Ekta Kapoor
टीवी का टॉप शो नागिन बेहद पसंद किया जाता है। मौनी और अदा ने अपने नागिन अवतार में टेलीविजन पर राज किया है और यह शो दर्शकों की पहली पसंद में शामिल था। अब बात आई है इसकी तीसरे भाग नागिन 3 की, तो सूत्रों का कहना है कि इसमें एकता कपूर नागिन फेम मौनी रॉय या अदा खान को नहीं, बल्कि किसी नई हीरोइन को लेना चाहती हैं।
 
खबर है कि शो की नई नागिन एक्ट्रेस संजीदा शेख हो सकती हैं। सूत्र के मुताबिक दो एक्ट्रेस नागिन का किरदार निभाने वाली हैं और उनमें से एक संजीदा हैं। सुरभि के साथ बातचीत चल रही है, लेकिन अभी कुछ पक्का नहीं है। 
 
शो के लिए निर्माताओं की नज़र हमेशा सुरभि ज्योति पर रही है इसलिए शो में उनके होने की भी उम्मीद है। एकता कपूर की फेवरेट अनीता हासनंदानी को भी लेने की बात की जा रही थी लेकिन वे भी इस शो में नहीं होंगी। 
संजीदा को नागिन अवतार में देखने के लिए लोग उत्सुक हैं। वहीं मेन नागिन मौनी रॉय, अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में नज़र आने वाली हैं।
 
ये भी संभव है कि मौनी रॉय ही 'नागिन' के सीजन 3 में नजर आएं क्योंकि उनके बिना 'नागिन' दर्शक शायद ही देखना पसंद करें। 
ये भी पढ़ें
बॉलीवुड 2017 : दीपिका-कैटरीना-प्रियंका... इनके बिकिनी फोटो ने इंटरनेट पर मचाई धूम