शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Manu Panjabi, Bigg Boss 10
Written By

दु:खद घटना के कारण मनु पंजाबी बिग बॉस शो से बाहर

दु:खद घटना के कारण मनु पंजाबी बिग बॉस शो से बाहर - Manu Panjabi, Bigg Boss 10
बिग बॉस सीजन 10 में बतौर आम आदमी हिस्सा लेकर दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले मनु पंजाबी को शो बीच में छोड़ कर जाना पड़ा रहा है। खबर दु:खद है। मनु की मां का देहांत हो गया है और शो के मेकर्स ने मनु को घर से जाने की अनुमति दे दी है ताकि वे कठिन समय में अपने परिवार के बीच रह सके। फिलहाल यह बात तय नहीं है कि मनु कुछ दिनों बाद शो में वापस आएंगे या नहीं। 


 
मनु पंजाबी रियल एस्टेट बिजनेस में हैं और शो में उनकी भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री मोनालिसा से नजदीकियां बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि मनु की मंगेतर प्रिया सैनी को भी शो में बुलाए जाने की योजना थी। 
 
बिग बॉस के पिछले सीजन में कीथ सिकेरा के भाई की मौत हो गई थी। उन्हें भी शो से ब्रेक दिया गया था और कुछ दिनों बाद उन्होंने शो में वापसी की थी।
ये भी पढ़ें
श्वेता तिवारी ने दिया दूसरी संतान को जन्म