गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Holi, TV
Written By

होली पर टीवी सितारों के संदेश

होली पर टीवी सितारों के संदेश - Holi, TV
सोनी इंटरटेंमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले टीवी शो के सितारे क्या कहते हैं होली पर, आइए जानते हैं।
पल्लवी कुलकर्णी (इतना न करो मुझे प्यार की रागिनी): "मैं पानी बचाने में यकीन रखती हूं और पानी की बरबादी के सख्त खिलाफ हूं। हर होली पर मैं और मेरा परिवार हमारे अलीबाग वाले घर पर जाते हैं और एक पार्टी रखते हैं। रंगों में केमिकल्स का उपयोग होने के कारण हम गुलाब की पंखुडियों का उपयोग करते हैं। मैं अपने प्रशंसकों को सुरक्षित होली की शुभकामनाएं देती हूं। होली के मजे लीजिए और पानी बचाइए।" 
 
अविनाश मुखर्जी (इतना न करो मुझे प्यार का रनबीर): " मुझे लगता है कि होली हमें हमारे आसपास फैले रंगों की भरमार की याद दिलाती है और मैं सभी दर्शकों को होली की शुभकामनाएं देता हूं। पानी बर्बाद मत कीजिए और जैविक रंगों से होली खेलिए। शांति फैलाइए और खुश रहिए।" 
 
रचना पारुलकर (भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप की अजाब्दे): "होली मेरा पसंदीदा त्योहार है। मेरे लिए यह रंगों से भरा हुआ त्योहार ढेर सारा खुशियां फैलाता है। मैं होली हर साल अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाता हूं। मेरी सभी के लिए केवल एक ही सलाह है कि आप सुरक्षित होली खेलिए, पानी की बरबादी से बचें और केमिकल रहित रंगों का उपयोग करें। सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।" 
 
किशुंक महाजन (तुम ऐसे ही रहना का अभिमन्यु): "होली का त्योहार मुझे बेहद पसंद है और हर साल अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे मनाने का मुझे इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। व्यक्तिगत तौर पर मैं सूखी होली मनाना पसंद करता हूं। मैं सभी दर्शकों को होली की शुभकामनाएं देता हूं। मेरी केवल एक ही सलाह है कि जैविक रंगों से होली खेलिए और पानी बचाइए। सुरक्षित होली खेलिए और खूब मजे कीजिए।" 
 
शिवाजी सतम (CID का ACP): 'होली मेरे लिए सबसे खास त्योहारों में से एक है और मैं सभी को होली की शुभकामनाएं देता हूं। होली का आनंद उठाइए और पानी बरबाद मत कीजिए। चूंकि मैं महाराष्ट्रियन हूं, इसलिए होली पर पूरनपोली खाना बहुत पसंद है।' 
 
झलक देसाई (मुंह बोली शादी की अनमोल): "सबसे पहले तो सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी जिंदगी खुबसूरत रंगों से भर जाए! मेरे पापा हमेशा मेरी होली खेलने के पहले और होली खेलने के बाद की फोटो निकालते हैं परंतु इस साल होली पर कोई योजना नहीं हैं क्योंकि मैं शुटिंग में व्यस्त हूं और अगर इस दिन शुटिंग नहीं हुई तो मैं अपने दोस्तों के साथ होली का मजा जरूर लूंगी।"