गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. hemant brijwasi winner of rising star 2
Written By

'राइजिंग स्टार 2' के विजेता रहे हेमंत बृजवासी

'राइजिंग स्टार 2' के विजेता रहे हेमंत बृजवासी - hemant brijwasi winner of rising star 2
कलर्स के रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार 2' का सीज़न फिनाले हो चुका है और आखिरकार शो का विनर घोषित हो गया है। शो के विनर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हेमंत बृजवासी बने हैं। इन्होंने फिनाले में तीन कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर यह जीत हासिल की है। 
 
फिनाले में शो के तीन कंटेस्टेंट विष्णुमाया रमेश, रोहनप्रीत सिंह और ज़ैद अली भी शामिल थे। इसके बाद इन्हें जीत की ट्रॉफी और 20 लाख रुपए की ईनाम राशी दी गई। शो के जज शंकर महादेवन, मोनाली ठाकुर और दिलजीत दोसांझ थे। 

 
हेमंत बचपन से ही काफी टैलेंटेड रहे हैं। 'राइज़िंग स्टार 2' की यह ट्रोफी उनकी दूसरी जीत थी। इसके पहले भी वे एक रियलिटी शो के विजेता रह चुके। हेमंत ब्रजवासी 2009 में 'सारेगामा लिटिल चैम्प' की ट्रॉफी जीत चुके हैं। इसके अलावा वे 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और 'जो जीता वही सिकंदर' में भी पार्टिसिपेंट रह चुके हैं। 
ये भी पढ़ें
संरक्षित क्षेत्रों के बाहर बढ़ रहा है तेंदुए का अनुकूलन