शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Bigg Boss, Salman Khan
Written By समय ताम्रकर

बिग बॉस से अलग होंगे सलमान खान!

बिग बॉस से अलग होंगे सलमान खान! - Bigg Boss, Salman Khan
बिग बॉस के सीजन 7 में सलमान खान ने संकेत दे दिए थे कि वे अगले सीजन को होस्ट नहीं करेंगे। उनका विकल्प ढूंढा गया, लेकिन सलमान जैसा कोई नहीं मिला। कोई चारा न देख बिग बॉस के निर्माताओं ने सलमान को न केवल राजी किया बल्कि उनका पारिश्रमिक दोगुना भी कर दिया। 
 
इस समय सलमान बिग बॉस सीजन 8 के होस्ट हैं और अति व्यस्त हैं। प्रेम रतन धन पायो और बजरंगी भाईजान की शूटिंग कर रहे हैं और साथ में अन्य दायित्व भी निभा रहे हैं। बिग बॉस का शो भी उनका काफी वक्त ले लेता है इसलिए सल्लू अब इस शो से अलग होने का विचार कर रहे हैं। 
 
सूत्रों के मुताबिक उन्होंने निर्माताओं को कह दिया है कि वे सीजन 9 में उपलब्ध नहीं रहेंगे और उनका विकल्प ढूंढ लिया जाना चाहिए। अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और शाहरुख खान के नामों की चर्चा है।