बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Bigg Boss 9, Sunaina Roshan, Hrithik Roshan
Written By

बिग बॉस में रितिक रोशन की बहन!

बिग बॉस में रितिक रोशन की बहन! - Bigg Boss 9, Sunaina Roshan, Hrithik Roshan
बिग बॉस के सीजन 9 में इस बार विवादों की गूंज वैसी नहीं सुनाई दी जैसी कि पिछले सीज़न में सुनाई देती थी। शायद इस बार हाउसमेट्स बड़ी ही सावधानी से कदम रख रहे हैं। खबर है कि मसाला बढ़ाने के लिए बिग बॉस वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिये कुछ लोगों को शो में भेजा जा सकता है। 
 
इनमें रितिक रोशन की बहन सुनैना रोशन के नाम की भी चर्चा है। हालांकि सुनैना ने कहा है कि वे बिग बॉस के घर में नहीं रह सकती हैं, लेकिन कुछ दिन बिताने हो तो विचार किया जा सकता है। 
 
कीथ की पूर्व प्रेमिका संयुक्ता सिंह को भी शो में एंट्री दी जा सकती है। इसी के साथ साहिल खान के नाम की भी चर्चा है। 
 
कुछ दिनों बाद एक विदेशी चेहरे के जरिये को भी वाइल्ड कार्ड एंट्री देकर धमाका करने की कोशिश की जाएगी।