गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Arya Babbar, Punnet Issar, Bigg Boss8
Written By समय ताम्रकर

मेरे माता-पिता ने बुरा बर्ताव करना नहीं सिखाया : आर्य बब्बर

मेरे माता-पिता ने बुरा बर्ताव करना नहीं सिखाया : आर्य बब्बर - Arya Babbar, Punnet Issar, Bigg Boss8
आर्य बब्बर बिग बॉस शो से बाहर हो गए हैं। उनके मन में किसी के प्रति दुर्भावना नहीं है। पुनीत इस्सर के प्रति भी नहीं जिनके साथ आर्या का विवाद हुआ और एक टास्क के दौरान पुनीत ने आर्य को चोट भी पहुंचाई। 
 
पुनीत के हिंसक व्यवहार से आर्य अचंभित हैं। वे कहते हैं कि पुनीत की उम्र 60 के आसपास है और वे मुझे बेटा पुकारते हैं लेकिन उनका यह व्यवहार अचंभित कर देने वाला है। मैं बचपन से उन्हें जानता हूं और अपने पिता समान मानता था। शायद बिग बॉस में ज्यादा वोट पाने के लिए इस तरह का व्यवहार किया जाता है। 
आर्य का कहना है शायद घटिया व्यवहार ही शो में बिकता है इसलिए वे शो से जल्दी बाहर हो गए क्योंकि उनके (आर्य के) माता-पिता ने उन्हें घटिया व्यवहार करना नहीं सिखाया। वे हमेशा महिलाओं और सार्वजनिक जगहों पर अच्छा व्यवहार करते हैं। 
 
आर्य को बिग बॉस में उपेन पटेल के रूप में अच्छा दोस्त मिला है जिसे वे अपनी उपलब्धि मानते हैं। आर्य की जनवरी में एक किताब भी रिलीज होने जा रही है और आर्य का मानना है कि बिग बॉस में उनके हिस्सा लेने से इस किताब की ओर सबका ध्यान जाएगा।