गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. आलेख
  4. Atul Kapoor, voice of Bigg Boss
Written By

किसकी है बिग बॉस की आवाज?

किसकी है बिग बॉस की आवाज? - Atul Kapoor, voice of Bigg Boss
बिग बॉस का लगातार आठ वर्षों से प्रसारण हो रहा है। हर सीजन में बिग बॉस की आवाज ने दर्शकों में उत्सुकता पैदा की है। बिग बॉस शो के शुरू होने के साथ ही ‍जिस चीज से दर्शकों को सबसे ज्यादा प्यार हुआ वो है बिग बॉस की आवाज। 
 
बिग बॉस के घर की मेहमान बनीं वीना मलिक तो 'बिग बॉस' की आवाज के साथ इश्क ही कर बैठी थीं, लेकिन आज तक कोई जान ही नहीं पाया कि आखिर यह बिग बॉस है कौन! आवाज में भारीपन, एक तरह का रुआब। बिग बॉस भले ही दिखते न हो, लेकिन बिग बॉस की आवाज उनकी मौजूदगी हमेशा घरवालों को करवाती है। 
 
हम आपको बताने जा रहे हैं कि बिग बॉस कौन हैं। ये हैं 42 साल के मुंबई में रहने वाले वॉइस ओवर आर्टिस्ट अतुल कपूर। अतुल पहले एक रेडियो चैनल के लिए काम करते थे और वहीं से 'बिग बॉस' के आयोजकों ने अतुल कपूर को चुन लिया। 
 
बिग बॉस के सीजन के दौरान घर के सदस्यों की तरह अतुल को भी एक कमरे में रखा जाता है। न वे अपने दोस्तों और न ही परिवार वालों से मिल सकते हैं। यहां तक कि उनकी लोकेशन भी गुप्त रखी जाती है। इस काम के लिए अतुल को मोटा पैमेंट भी ‍दिया जाता है।