मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. लजीज केसरी सेब हलवा
Written By
Last Updated : मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014 (14:25 IST)

लजीज केसरी सेब हलवा

लजीज केसरी सेब हलवा - लजीज केसरी सेब हलवा
सामग्री : 
 
2-3 सेब, 1/2 कप सूजी, 1/4 कप घी, 1/2 कप शक्कर, 1 चुटकी केसर (थोड़े गर्म दूध में घुली हुई), 1 कप दूध, 2-3 हरी इलायची पिसी हुई।
 
विधि : 
सबसे पहले सेब को छील लें, फिर उसे मोटा-मोटा कद्दूकस करें। सूजी को कड़ाही में सूखा ही गुलाबी होने तक भूनें। अब घी गर्म करें। इसमें सेब डालकर कुछ देर तक भूनें, फिर सूजी मिलाकर 4-5 मिनट भूनें। 
 
अब दूध एवं शक्कर डालें एवं गाढ़ा होने तक पकाएं। अंत में केसर, इलायची मिलाकर आंच से उतारें। लजीज केसरी सेब हलवा गर्मागर्म सर्व करें।