गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. sugar cane
Written By

छठ पर्व पर बनाएं गन्ने की शाही खीर...

छठ पर्व पर बनाएं गन्ने की शाही खीर... - sugar cane
सामग्री :


 
2 गिलास गन्ने का ताजा रस, 50 ग्राम बासमती चावल, एक चम्मच इलायची पावडर, 2 छोटे चम्मच देशी घी, आधी कटोरी दूध, 8 -10 काजू कटे हुए, 10-12 किशमिश।
 
विधि :
 
सबसे पहले चावल को धोकर कड़ाही में घी डालकर भूनें। फिर काजू भी भून लें। अब दो गुना पानी डालकर चावल पका लें। जब चावल की एक कनी पकने को रह जाए, तब गन्ने के रस को डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
 
जब खीर पक कर अच्छी तरह गाढ़ी हो जाए, तब आंच से उतार लें। इसमें इलायची, काजू, किशमिश डालें। ठंडा होने पर दूध मिला दें। तैयार गन्ने की शाही खीर से त्योहार का आनंद उठाएं।