शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Bse, sensex, Stock market
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 सितम्बर 2017 (17:28 IST)

गिरावट से उबरा शेयर बाजार

गिरावट से उबरा शेयर बाजार - Bse, sensex, Stock market
मुंबई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर रिएल्टी और वित्त समूहों में हुई तेज लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक लगातार सात दिन की गिरावट से उबरता हुआ 122.67 अंक की बढ़त के साथ 31,282.48 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.20 अंक की तेजी में 9,768.95 अंक पर रहा।
        
घरेलू शेयर बाजार में आई इस तेजी के बावजूद कुल मिलाकर निवेश धारणा नकारात्मक है। सितंबर डेरीवेटिव में गुरुवार को कारोबार का अंतिम दिन होने से भी निवेशक सतर्कता बरतते रहे लेकिन बाजार पर मुख्य रूप से अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकडों से इस साल के अंत तक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की संभावना प्रबल होने, उत्तर कोरिया तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और आर्थिक राहत पैकेज संबंधी वित्तमंत्री अरुण जेटली के बयान का असर है। 
         
सेंसेक्स की शुरुआत आज बढ़त में 31,216.36 अंक पर हुई। कारोबार के दौरान 31,340.91 अंक के उच्चतम और 31,081.83 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.39 फीसदी की बढ़त में 31,282.48 अंक पर बंद हुआ। बीएसई के 20 समूहों में से 14 समूहों के सूचकांक में तेजी रही। सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियां बढ़त में रहीं।
       
निफ्टी भी तेजी में 9,736.40 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 9,789.20 अंक के उच्चतम और 9,687.55 अंक के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.34 फीसदी चढ़कर 9,768.95 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 51 में 26 कंपनियां बढ़त में रहीं।
        
दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों में अधिक लिवाली हुई। बीएसई का मिडकैप 0.77 फीसदी यानी 117.32 अंक की बढ़त में 15,309.29 अंक पर और स्मॉलकैप 0.90 प्रतिशत यानी 142.15 अंक की बढ़त में 15,939.52 अंक पर बंद हुआ।
 
बीएसई में आज कुल 2,681 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,546 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 971 के गिरावट में रहे। शेष 164 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, यशवंत सिन्हा ने दिखाया आईना