गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. BSE, Sensex, Nifty
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 14 अप्रैल 2017 (20:12 IST)

अफगानिस्तान पर बम गिरने से सहमे शेयर बाजार

अफगानिस्तान पर बम गिरने से सहमे शेयर बाजार - BSE, Sensex, Nifty
नई दिल्ली। अमेरिकी द्वारा अफगानिस्तान पर अब तक का सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम गिराए जाने से दुनियाभर के अधिकतर प्रमुख शेयर बाजार धराशायी हो गए। 
         
अमेरिका ने गुरुवार को अफगानिस्तान के पाकिस्तान से सटे उन इलाकों में 10 हजार किलोग्राम का बम गिराया था जहां कथित तौर पर आईएस के आतंकवादी छुपने के लिए गुफाओं का इस्तेमाल करते हैं। अमेरिका की इस कार्रवाई और उत्तर कोरिया को लेकर पहले से जारी तनाव के कारण दुनियाभर के शेयर बाजार लाल निशान में रहे।
      
अफगानिस्तान पर बम गिराए जाने के तुरंत बाद अमेरिकी शेयर बाजारों का ग्राफ नीचे की ओर लुढ़क गया। डाउजोंस 0.67 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ, जबकि दोपहर तक मजबूत बढ़त बना चुका नैसडेक सारी तेजी खोता हुआ अंतत: स्थिर बंद हुआ।
      
शुक्रवार को गुडफ्राइडे के अवकाश के कारण अधिकतर यूरोपीय और अमेरिकी शेयर बाजार बंद रहे। एशिया में भी भारतीय समेत कुछ शेयर बाजार बंद रहे। जहां कारोबार हुआ उन बाजारों पर दबाव देखा गया। 
 
भू-राजनीतिक तनावों के कारण निवेशक जोखिम उठाने के मूड में नहीं दिखे और बिकवाल बने रहे। जापान का निक्की 0.49 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.64 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.99 प्रतिशत टूट गया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सोना जा सकता है 30 हजार के पार