भारत की दीपिका पल्लीकल का विजय अभियान लिंकोपिंग में चल रही स्वीडिश ओपन स्क्वॉश प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में थम गया, जब वह नीदरलैंड की एनीलाइज नौडे से हार कर बाहर हो गईं।
विश्व दौरे की प्रतियोगिता में तीसरी वरीयता प्राप्त पल्लीकल को दूसरी वरीय एनीलाइज ने केवल तीस मिनट में 9-11, 8-11, 12-14 से हरा दिया।
पल्लीकल ने सेमीफाइनल में पराजित होने से पहले गैरवरीय स्थानीय लोविसा फोर्सटाडिस को 20 मिनट में 11-1, 11-1, 11-0 से हराकर अपना अभियान शुरू किया है जबकि क्वार्टर फाइनल में उसने आठवीं वरीय फ्रांस की मौड डपलोंब को 11-4, 11-4, 11-9 से हराया।
हॉलैंड की दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए फाइनल में शीर्ष वरीय वानेसा अत्किनसन ने एनीलाइज नौडे को 9-11, 11-8, 11-5, 11-6 से हराकर खिताब जीत लिया। (भाषा)