चंडीगढ़ के अभिजित चड्ढा ने तीन ओवर 75 का कार्ड खेलते हुए एलजी गुजरात ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में बुधवार को दूसरे दिन अपनी बढ़त कायम रखी।
18 वर्षीय चड्ढा का दो राउंड का स्कोर दो ओवर 146 हो गया है और उनकी बढ़त तीन शॉट की हो गई है।
पुणे के आदित्य भंडारकर पाँच ओवर 77 के कार्ड के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली के पवन कुमार तीसरे, गगन वर्मा चौथे और करण वासुदेवा पाँचवें स्थान पर हैं। (वार्ता)