समाचार | रोचक-रोमांचक | आलेख
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » मुरे वेलेंसिया ओपन के सेमीफाइनल में
Feedback Print Bookmark and Share
 
शीर्ष वरीय ब्रिटेन के एंडी मुरे ने स्पेन के अल्बर्ट मोंटानेस को लगातार सेटों में 6-4, 6-2 से हराकर वेलेंसिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी मुरे ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। पहले सेट में उन्होंने चार बार स्पेनी खिलाड़ी की सर्विस ध्वस्त की और दूसरे सेट में भी 4-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद उन्होंने फारहैंड विनर लगाकर इस हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बना ली।

कलाई की चोट से जूझ रहे मुरे यूएस ओपन के बाद पहली बार किसी एटीपी टूर्नामेंट में उतरे हैं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला चौथी वरीयता प्राप्त स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को से होगा, जिन्होंने टॉमी रोब्रेडो पर 6-3, 6-2 से आसान जीत दर्ज की। (वार्ता)
संबंधित जानकारी खोजें