घुटने की चोट से जूझ रहे दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी अमेरिका के एंडी रॉडिक ने रविवार से शुरू हो रहे पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।
टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को निकाले गए ड्रॉ में रॉडिक का नाम नहीं था। घुटने की चोट के कारण इस अमेरिकी खिलाड़ी को पिछले महीने शंघाई मास्टर्स में बीच में ही हटना पड़ा था।
रॉडिक 22 से 29 नवंबर तक लंदन में होने वाले वर्ल्ड टूर फाइनल्स में पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। इस टूर्नामेंट में दुनिया के शीर्ष आठ खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। (वार्ता)