समाचार | रोचक-रोमांचक | आलेख
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » भारतीय महिला पहलवानों को दो स्वर्ण
Feedback Print Bookmark and Share
 
ओलिम्पिक में सुशील और विश्व प्रतियोगिता में रमेश के पदक जीतने के बाद अब महिला पहलवानों ने भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने हाथ दिखाने शुरू कर दिए हैं। बबीता और अलका तोमर ने कनाडा के वेंनकूवर में चल रही हरगोविंद सिंह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में देश को दो स्वर्ण पदक दिलाए।

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती महासंघ के तत्वावधान में कनाडा में आयोजित की जा रही तीन दिन की इस प्रतियोगिता में विश्व जूनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी बबीता ने फाइनल में अपनी प्रतिद्वंद्वी को आसानी से अंकों के आधार पर हरा दिया।

एशियाई महिला कुश्ती प्रतियोगिता में काँस्य पदक जीतने वाली अलका तोमर ने भी फाइनल में बिना किसी परेशानी के स्वर्ण पदक जीता।

दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के मैनेजर राज सिंह ने बताया कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत की तैयारी जोरदार तरीके से चल रही है और अब भारत की टीम देश में ही अगले माह दिसंबर में होने वाली राष्ट्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगी। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें