समाचार | रोचक-रोमांचक | आलेख
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » चिराग आई लीग में पहुँचा चोटी पर (Chirag United I league Football Championship)
Feedback Print Bookmark and Share
 
जोशीमर मार्टिनेस के दूसरे हाफ के दो गोलों की बदौलत चिराग यूनाइटेड ने सातवें राउंड में शुक्रवार को मालगाँवकर को 2-0 से हरा दिया। इसके साथ ही वह 15 अंकों के साथ ओएनजीसी आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप में चोटी पर पहुँच गया।

सुब्रत भट्टाचार्य की चिराग यूनाइटेड अब डेम्पो से तीन अंक आगे हो गई है। डेम्पो को अपना सातवाँ मैच रविवार को अपने मैदान में गत चैंपियन चर्चिल ब्रदर्स से खेलना है।

पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद मार्टिनेस ने 52वें और 68वें मिनट में गोल किए। चिराग को पिछले दो मैच महिन्द्रा युनाइटेड और स्पोर्टिंग क्लब डि गोवा से ड्रॉ खेलने के बाद यह जीत मिली है। मालगाँवकर के इस हार के बाद छह अंक हैं।
संबंधित जानकारी खोजें