समाचार | रोचक-रोमांचक | आलेख
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » लाहिड़ी की बढ़त बरकरार (Anivan Lahidi Built Open Golf Tournament)
Feedback Print Bookmark and Share
 
खिताब के प्रबल दावेदान अनिर्वाण लाहिड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए शुक्रवार को दूसरे राउंड में सात अंडर 65 का बेहतरीन कार्ड खेला और बिल्ट ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में तीन स्ट्रोक की बढ़त बना ली।

लाहिड़ी का दो राउंड का स्कोर 13 अंडर 131 है। मेरठ के अमरदीपसिंह मलिक 10 अंडर 134 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मलिक ने दूसरे राउंड में छह अंडर 66 का कार्ड खेला।

दो राउंड के बाद कट तीन ओवर 147 के स्कोर पर लगाया गया और 52 प्रोफेशनल कट पार करने में सफल रहे।

गत वर्ष संयुक्त उपविजेता रहे लाहिड़ी ने अपने पहले राउंड के 66 के स्कोर में एक स्ट्रोक का सुधार किया। लाहिड़ी ने 12 वें, 14वें और 18 वें होल में बर्डी लगाई। बैंगलुरु के 22 वर्षीय लाहिड़ी ने फिर पहले, दूसरे, चौथे ओर सातवें होल में बर्डी लगाई।

हिम्मतसिंह राय ने 67 का कार्ड खेला और वे नौ अंडर 135 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। विक्रांत चोपड़ा, हरेन्द्र गुप्ता और मुकेश कुमार आठ अंडर 136 के स्कोर के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। (वार्ता)
संबंधित जानकारी खोजें