समाचार | रोचक-रोमांचक | आलेख
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » एशियाई इंडोर खेलों में पदक से चूके चंद्रा
Feedback Print Bookmark and Share
 
भारत के मनन चंद्रा आज यहाँ तीसरे स्थान के प्ले ऑफ मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात के मोहम्मद अल हाशमी के हाथों शिकस्त के साथ 15 रेड स्नूकर स्पर्धा में पदक से चूक गए।

चंद्रा आक्रामक रुख अपनाने में नाकाम रहे और उन्हें मोहम्मद अल हाशमी के हाथों 54.18, 46.31, 58.59, 25.68, 15.70, 41.60 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चंद्रा इस मैच में लय में नहीं दिखे और उन्होंने कई गल्तियाँ की जिनका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

इससे पहले कल उन्हें बढ़त बनाने के बावजूद अफगानिस्तान के नादिर खान सुल्तानी के हाथों 75.17, 64.73, 16.68, 44.42, 54.42, 22.62, 36.54 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

भारत की नजरें पदक के लिए अब इंग्लिश बिलियर्डस वर्ग में टिकी हैं, जहाँ भारतीय चुनौती की अगुआई गत विश्व चैम्पियन पंकज आडवाणी और अनुभवी गीत सेठी करेंगे। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें