समाचार | रोचक-रोमांचक | आलेख
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » रग्बी सेवन्स में चीनी ताइपे से हारा भारत
Feedback Print Bookmark and Share
 
भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद ठोस प्रदर्शन करते हुए बोर्नियो में एशियाई रग्बी सेवन्स सर्किट के बाउल डिवीजन फाइनल में जगह बनाई, जहाँ उसे अंतिम बाधा पर चीनी ताइपे के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।

भारत को कल फाइनल में चीनी ताइपे ने 19-0 से हराया। इससे पहले कप्तान नासिर हुसैन के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने ब्रुनेई को 19- 0 से हराया था।

भारत ने इस मैच में शानदार पासिंग और मैदानी कौशल का नजारा पेश किया। कप्तान हुसैन के अलावा रोहन सेठना और धनंजय प्रसाद ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हालाँकि बाउल फाइनल एकतरफा मुकाबला रहा, जिसमें भारतीय टीम चीनी ताइपे की गति का सामना नहीं कर पाई।

अपना दूसरा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेल रही भारत की महिला टीम ने भी अपने से बेहतर रैंकिंग वाली मलेशिया को 10-5 से हराया लेकिन अंतिम मुकाबले में उसे थाईलैंड ने 43-0 से रौंद दिया।
संबंधित जानकारी खोजें