समाचार | रोचक-रोमांचक | आलेख
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » आडवाणी ने पदक की उम्मीद जीवंत रखी (Pankaj Advani)
Feedback Print Bookmark and Share
 
मौजूदा विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी ने 15 रेड स्नूकर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुँचकर तीसरे इंडोर एशियाई खेलों में भारत की पदक की उम्मीद जीवंत रखी।

आडवाणी कल सिक्स रेड स्नूकर के प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए थे, लेकिन 15 रेड स्नूकर में उन्होंने अधिक परिपक्वता और अपने कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया।

उन्होंने पहले दौर में हांगकांग के एयु ची वेइ को 35-74, 69-38, 72-00, 69-21, 14-76, 67-15 से हराया और इसके बाद ब्रूनेई के हुसैन महमूद अली महमूद को भी 4-2 के अंतर से मात दी। उन्होंने महमूद को 61-68, 44-63, 73-18, 77-12, 67-29, 63-09 से पराजित किया।

सिक्स रेड स्नूकर में चौथे नंबर पर रहने वाले दिल्ली के मनन चंद्रा ने 15 रेड स्नूकर में अच्छी शुरुआत की तथा ब्रूनेई के अहमद गुलाम हसन मौनेदी को 4-0 से मात दी।
संबंधित जानकारी खोजें