समाचार | रोचक-रोमांचक | आलेख
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » आनंद ने कारपोव को दो बार हराया (Viswanathan Anand)
Feedback Print Bookmark and Share
 
विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने पूर्व विश्व चैम्पियन रूस के अनातोली कारपोव को यहाँ लगातार दो बार हराकर चार रेपिड बाजियों की शतरंज श्रृंखला 3.5-0.5 से जीत ली।

बस्तिया में कारपोव के खिलाफ पहली बाजी जीतने और दूसरी में ड्रा कराने के बाद 1.5-0.5 से आगे चल रहे भारतीय दिग्गज आनंद ने अंतिम दोनों बाजियाँ जीतकर बेहतरीन जीत दर्ज की।

कारपोव ने पहली बाजी में अपनी रानी के दम पर आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन वह उसे सही तरह से आगे नहीं बढ़ा पाए, जिससे आनंद की स्थिति शुरू में ही मजबूत हो गई। कारपोव की स्थिति कमजोर हो गई और उन्होंने 30 चाल तक चली इस बाजी में अपना अधिकतर समय आनंद की चालों का तोड़ ढूँढने में ही बिताया।

आनंद अंतिम बाजी में भी किसी ढील बरतने के मूड में नहीं थे। दूसरी बाजी में भी आनंद ने शुरुआत में ही अपनी स्थिति मजबूत कर ली। कारपोव के पास आनंद की चालों का कोई जवाब नहीं था और उन्होंने 32 चाल के बाद हार मान ली।

आनंद अब ताल मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेने मास्को जाएँगे, जिसकी शुरुआत पाँच नवंबर से होगी जो संभवत: साल की सबसे कड़ी प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक, नार्वे के मैग्नस कार्लसन और आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन जैसे दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं।
संबंधित जानकारी खोजें