समाचार | रोचक-रोमांचक | आलेख
मुख पृष्ठ » खेल-संसार » अन्य खेल » समाचार » सनम सिंह अमेरिकी एटीपी चैलेंजर के मुख्य ड्रॉ में (Sanam Singh, ATP Challenger Tennis)
Feedback Print Bookmark and Share
 
सनम सिंह ने पेशेवर टेनिस में शानदार वापसी करते हुए अमेरिका के चालरेटविले में आठवीं वरीय कादेन हेनसल को तीन सेट तक चले मुकाबले में शिकस्त देकर एटीपी चैलेंजर्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

अमेरिकी अंतर कालेज टेनिस संघ चैंपियनशिप में दो बार के चैंपियन सनम ने 50 हजार डॉलर इनामी प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम क्वालीफाइंग दौर में ऑस्ट्रेलिया के हनसेल को 6-2, 1-6, 7-5 से हराया।

इससे पहले इस भारतीय खिलाड़ी ने पहले दौर में लिथुवानिया के तीसरी वरीय रिचर्डस बेरानकिस को हराया था।

मुख्य ड्रा में उनका पहला मुकाबला स्लोवाकिया के छठी वरीय ग्रेगा जेमल्जा से होगा। इस टूर्नामेंट में भारत के नंबर एक खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन भी भाग लेंगे।
संबंधित जानकारी खोजें