नई दिल्ली (भाषा), मंगलवार, 3 नवंबर 2009( 19:15 IST )
देश का सबसे अधिक इनामी राशि का गोल्फ टूर्नामेंट बनने के बावजूद बिल्ट ओपन ने इस साल अपनी कुछ चमक खो दी जब जीव मिल्खा सिंह, गत चैम्पियन ज्योति रंधावा, गगन जीत भुल्लर और सी. मुनियप्पा ने पाँच नवंबर से ग्रेटर नोएडा में शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया।
ये चारों एशिया के उन 11 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने शंघाई में होने वाले प्रतिष्ठित एचएसबीसी विश्व गोल्फ चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है जिसका आयोजन बिल्ट ओपन के साथ होना है।
हालाँकि अनिर्बान लाहिड़ी, हिम्मत सिंह, गौरप घई, एसएसपी चौरसिया, मुकेश कुमार जैसे भारतीय सर्किट के बड़े नाम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिसकी इनामी राशि 80 लाख रुपए से बढ़ाकर एक करोड़ कर दी गई है।